स्पीकर- नील पशरीचा
प्रोफाइल : 1000 ऑसमथिंग्स ब्लॉग शुरू करने वाले नील दो वेबी अवार्डस जीत चुके हैं। इन अवार्ड को इंटरनेट का ऑस्कर कहा जाता है।
क्यों पढ़ें: TED पर 13,47,546 लाख लोग सुन चुके हैं।
मेरे जीवन की अद्भुत कहानी 40 साल पहले शुरू हुई, जब मेरे माता-पिता
कनाडा में आकर बसे। यहीं मेरा जन्म, परवरिश, पढ़ाई, शादी और बच्चे हुए। सब
कुछ अच्छा चल रहा था कि मंदी का दौर आ गया। साथ ही मेरा निजी जीवन भी
अस्त-व्यस्त हो गया। पत्नी ने मुझे छोड़ दिया और मेरे सबसे करीबी दोस्त
क्रिस ने आत्महत्या कर ली।
बेहद निराशा भरे माहौल में एक रात मुझे 1000 ऑसमथिंग्स वेबसाइट खोलने
का विचार आया। इसमें मैं उन छोटी-छोटी खुशियों को शब्दों में पिरोना चाहता
था, जो हमारे साथ घटती तो हैं, लेकिन हम उनकी चर्चा नहीं करते। खैर, बेहद
सकारात्मक सोच के साथ मैंने पहला ब्लॉग लिखा। उस पर पहला लाइक मेरा मां का
आया। फिर पिता का। उसके बाद कुछ अनजान लोगों ने उसे लाइक किया। फिर ब्लॉग
पसंद करने वालों की संख्या लाखों में पहुंच गई।
मैं खुशी से इतरा रहा था कि मुझे एक फोन आया जिसमें मुझे बेस्ट ब्लॉग
के लिए वेबी अवार्ड के लिए चुना गया। पहले तो यकीन नहीं हुआ, लेकिन ट्रॉफी
हाथ में आने पर आ गया। वापस टोरंटो लौटा तो मेरे ब्लॉग पर किताब लिखने वाले
दस प्रकाशक घर पर इंतजार कर रहे थे। शुरुआत में सफलता का कारण समझ नहीं
आया। फिर एक दिन समझने की कोशिश की तो तीन सूत्र मेरे सामने थे। इनकी चर्चा
सिलसिलेवार करता हूं।
पहला है रवैया। जीवन में उतार-चढ़ाव आते ही हैं। यह आप पर निर्भर है
कि आप उन्हें कैसे लेते हैं। आप बुरे वक्त का शोक मनाते रहते हैं या फिर
उससे उबर भविष्य के प्रति सकारात्मक नजरिये से देखते हैं। जीवन के प्रति
सकारात्मक रवैया ही आपके काम आता है।
दूसरा मंत्र है जागरूकता। आपने कभी तीन साल के बच्चे को देखा है, जो
हर चीज कभी न कभी पहली बार देखता है और उत्साह से भर जाता है। हम सभी में
वह तीन साल का बच्च हमेशा रहता है। उसे जगाए रखें। जीवन में जो कुछ भी
सामने आए, उसके प्रति उत्साही रवैया अपनाएं।
तीसरा मंत्र है ईमानदारी। आपमें जब ईमानदारी का भाव होता है, तो आप
दिल की आवाज सुनते हैं। आप वह सब कुछ करते हैं, जिसमें आपको आनंद आता है।
इन तीन मंत्रों के आधार पर मैं कहना चाहूंगा कि इस तरह आप अपनी जिंदगी
से संतुष्ट हो सकते हैं। और, जब आप संतुष्ट होते हैं, तो वह क्षण अद्भुत
होता है।
No comments:
Post a Comment